श्रावण मास में इन उपायों से खुश होंगे भोलेनाथ , आज से प्रारंभ हो रहा है पवित्र महीना

श्रावण मास में इन उपायों से खुश होंगे भोलेनाथ , जानें क्या हैं वो उपाय
Sawan 2022 : सनातन धर्म में श्रावण का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। शंकर भगवान के भक्तों के लिए यह महीना काफी खास और पवित्र माना जाता है,  क्या आप जानते हैं कि इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा -अर्चना करने से अधिक लाभ मिलता है और सारी मनोकानाएं पूर्ण  होती हैं । इन उपायों को करने से महादेव को आप सावन में आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।
श्रावण मास में इन उपायों से खुश होंगे महादेव
– अगर आप भोलनाथ को एक कलश शीतल जलधारा भी पवित्र मन से समर्पित करते हैं तब भी भगवान शंकर प्रसन्न हो जाते है। यानी कि सावन के पावन महीने में अगर आप हर रोज शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं ,तो उससे भी भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।
– भोलेनाथ को बेलपत्र अत्यंत ही प्रिय है अगर आप प्रतिदिन एक बेलपत्र भी उन पर चढ़ाएंगे तो भी वो शीघ्र प्रसन्न हो जाएंगे।
– बेलपत्र के अतिरिक्त शिव जी को धतूरा और बेर भी ज्यादा प्रिय होता है। इसे भी शिवलिंग पर चढ़ाकर आप महादेव को खुश कर सकते हैं।
– दूध, दही, चीनी, घी, शहद और गन्ने का रस सच्चेमन चढ़ाएं। ऐसा करने से भी आपको मनचाहा फल मिलेगा।
– प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाये। पंचामृत पांच तत्वो से मिलकर बनता है दूध , दही, शक्कर, घी और शहद ।
– भगवान शंकर को हर रोजतांबे के लोटे से जल और काला तिल चढ़ायें।
– शाम को शिवलिंग के सामने दीपक जलाये। अगर आपको धन,संपत्ति चाहिए तो प्रतिदिन सुहब शिवलिंग को अक्षत चढायें।
– हर रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ‘ऊँ नम:शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
– विवाह में अगर बाधा आ रही हैं तो हर रोज शिवल्रिग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाये इससे शादी  में आ रही परेशानी दूर हो जायेगी।
– भोलेनाथ पर जौ अर्पित करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
Previous articleआर्यन खान को मिला पासपोर्ट वापस, मुंबई की अदालत ने रद्द किए बेल बांड, NCB ने जताया विरोध
Next articleकनाडा के विष्णु मंदिर में बापू की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने लिया संज्ञान