हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय, स्टाइल और डांस से लोगों का दिल जीत कर, उन पर राज करने वाले मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन आज बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में से एक हैं.
इन्होंने अपने शानदार अभिनय और स्टाइल से ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि दुनिया भर में अपनी एक ही दिन में पहचान बनाने में भी कामयाबी हासिल की. बताते चलें कि आज ऋतिक अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. तो आइए आपको बताते हैं आखिर कैसे एक ही दिन में ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड सुपरस्टार.
डांस के बादशाह ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इस फिल्म में अमीषा पटेल संग इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया.इस डेब्यू फिल्म ने इन्हें रातों-रात बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया था. इस फिल्म का गाना ‘इक पल का जीना’ न सिर्फ अपने जबर्दस्त बोल और म्यूजिक बल्कि इसमें ऋतिक रोशन के शानदार डांस ने सबको अपना दीवाना बना लिया था.
यही नहीं बल्कि ये गाना इनता टॉप पर रहा कि देश में एक बार फिर ब्रेकडांस को जगह दी और हर तरफ ‘इक पल का जीना’ के स्टेप्स फॉलो किए जाने लगे. जिसकी एक वजह सिर्फ और सिर्फ ऋतिक रोशन का डांस रहा. आज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाले ऋतिक रोशन किसी बड़े सुपरस्टार से कम नही हैं. बताते चलें कि बहुत जल्द ऋतिक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ में नज़र आने वाले हैं.