BJD leader Naba Das shot: ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नबा दास पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

BJD leader Naba Das shot: ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नबा दास पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

BJD leader Naba Das shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बीजू जनता दल (BJD) नेता नबा दास की हालत नाजुक है। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

हेल्थ मिनिस्टर नबा दास पर उस वक्त गोलीबारी की गई जब वे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि BJD नेता नबा दास पर 2 राउंड गोली  चलाई गई है। गोली सीधी जाकर उनके सीने में लगी है।

झारसुगुड़ा जनपद के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने नबा दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस समय हुआ जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान हेल्थ मिनिस्टर के एस्कॉर्ट वाहन से उतर रहे थे। कार्यकर्ता उन्हें फूल दे रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर  दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस केस की जांच में जुटी है कि गोली किसने और क्यों मारी?