बीजेपी और कांग्रेस ने सांसदों को उपस्थित रहने के लिए किया व्हिप जारी

तीन तलाक बिल को 31 दिंसबर को राज्यसभा में लाया जाएगा. सरकार इसे पहले ही लोकसभा से पास करा चुकी है. इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने राज्यसभा सदस्यों के लिए एक व्हिप जारी किया है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही तीन लाइन पर व्हिप जारी किया है. और अपने सांसदों को राज्यसभा में रहने के लिए कहा है.

आपको बता दें, मोदी सरकार ने लोकसभा से तीन तलाक का बिला पास कर लिया है. उस दौरान भी बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था. लेकिन इसके बाद भी बीजेपी के 30 से ज्यादा सांसद नदारद रहे थे. जिसके बाद बीजेपी के नेता अनुरा गठाकुर ने कहा कि कुछ नेताओं ने उपस्थित न होने के लिए उन्हें सूचना दी थी. लेकिन बाकी के नेताओं ने कोई जानकारी नहीं दी थी. जिस पर उन्होंने कहा था कि पार्टी ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

वहीं 31 दिसंबर के लिए बीजेपी ने कितने लाइन का व्हिप जारी किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बीजेपी के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है. ऐसे में उसे राज्सयभा से बिल पास कराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़े – 3 तलाक बिल: राज्यसभा का चक्रव्यूह कैसे तोड़ेगी मोदी सरकार?

ये भी पढ़े – तीन तलाक बिल – विपक्षी दल 31 दिसंबर को संसद में करेंगे बैठक