BJP नेता ने शराबी दरोगा पर बरसाए थप्पड़ ही थप्पड़, अरेस्‍ट

Meerut Policeman Thrashed

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यूपी पुलिस के एक दरोगा की पिटाई का वीडियो साशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बीजेपी पार्षद अपने रेस्टोरेंट में यूपी पुलिस के दरोगा के मुंह पर जोरदार तमाचे मार रहा है. पिटाई का ये वीडियो मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके का है. घटना से पहले दरोगा एक महिला वकील के साथ इस होटल में खाना खाने पहुंचे थे और इसी दौरान होटल के मालिकों से उनका कुछ विवाद हुआ था.

देखें वीडियो