भाजपा कर रही है कुर्सी का गलत इस्तेमाल, अच्छे कामों को रोकने की कर रही है कोशिश : दिल्ली सीएम

भाजपा कर रही है कुर्सी का गलत इस्तेमाल, अच्छे कामों को रोकने की कर रही है कोशिश : दिल्ली सीएम

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता की और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में सत्ता काबिज AAP सरकार की जमकर प्रशंसा भी की इसी के साथ उन्होंने अपने कामों को भी गिनाया.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल्स को ठीक किया है. उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में चल रही फ्री योगा क्लास बंद की गई.

उन्होंने आगे कहा कि 11 माह से योगशाला बेहतरीन ढंग से चल रही थी. योगा क्लास बंद नहीं होंगी. भाजपा योगा क्लास नहीं बंद करा सकती. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था है. भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. भीख मांगकर योग शिक्षकों को पैसा दूंगा. केजरीवाल ने कहा इसका हिसाब दिल्ली की जनता करेगी.