उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता अजय शर्मा को बदमाशों ने मारी गोली !

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता अजय शर्मा को बदमाशों ने मारी गोली !
उत्तर प्रदेश: भाजपा के नेता अजय शर्मा पर कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना सोमवार देर रात फाफामऊ थाना क्षेत्र के समीप हुई।
पुलिस ने कहा कि अजय शर्मा को 5 गोलियां लगी और गोलियां उनके कंधे और पेट पर लगी है।
पुलिस ने कहा कि शर्मा, (जो जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं) का वर्तमान में स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच प्रारम्भ कर दी है।
खबरों के अनुसार , 35 साल के अजय शर्मा, (जो अपने परिवार के साथ लेहरा गांव में रहते हैं) किसी निजी काम से अपने आवास से बाहर गये थे, जब कथित तौर पर करीब  6 हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। शर्मा ने भागने का प्रयास किया , परन्तु हमलावरों ने उनका पीछा किया और उन पर तकरीबन पांच गोलियां चलाई , जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
गोलियों की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे, परन्तु मौके से बदमाश भागने में कामयाब रहे।
प्रयागराज पुलिस ने जांच प्रारम्भ कर दी है और शर्मा के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की है। हालांकि, शर्मा के परिवार ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।