उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का बीमारी से निधन, CM योगी ने जताया दुख

योगी सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का बीमारी से निधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का देहांत हो गया है। इसकी जानकारी खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कैंसर से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरे के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। बता दें कि आशुतोष टंडन गोपाल योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके थे। उनके पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्‍मूलन का जिम्मा सौंपा गया था।

वहीं भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन की खबर सामने आने के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के कई नेता दुख जाहिर कर रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशुतोष टंडन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशुतोष टंडन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, ”एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Previous articleबिहार राज्यकर्मियों के लिए गुड न्यूज, छठ के चलते 14 दिन पहले ही मिल जाएगी सैलरी
Next articleअमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कल आएंगे भारत, भारतीय समकक्षों से अहम विषयों पर करेंगे बात