अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कल आएंगे भारत, भारतीय समकक्षों से अहम विषयों पर करेंगे बात

अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कल आएंगे भारत, भारतीय समकक्षों से अहम विषयों पर करेंगे बात

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन  कल भारत के दौरे पर आ रहे हैं। साथ ही अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी भारत आएंगे। अमेरिका के ये दोनों नेता भारत में होने वाले भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद के लिए आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच होने वाला यह पांचवा 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद होगा, जो नई दिल्ली  में होगा।

ब्लिंकन और ऑस्टिन की भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात होगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच ही 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद होगा।

भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच अहम विषयों पर बात होगी। दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ साल में काफी मज़बूती आई है। ऐसे में इन संबंधों को और मज़बूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।

साथ ही डिफेंस सेक्टर और दोनों देशों की एक-दूसरे के प्रति विदेश नीति पर भी बात की जाएगी जिससे भारत और अमेरिका दोनों ही डिफेंस सेक्टर में और मज़बूत बने और साथ ही दोनों के बीच परस्पर समन्वय भी बना रहे। दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मज़बूत करते हुए कई एडवांस हथियार और फाइटर जेट्स भारत में बनाए जाएंगे, जिससे भारत का डिफेंस मज़बूत होगा। इन सभी विषयों के अलावा कुछ अन्य अहम विषयों पर भी 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद में बात होगी।

Previous articleउत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल का बीमारी से निधन, CM योगी ने जताया दुख
Next articleबिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, सदन के बाहर भी भिड़े विधायक