उत्तर प्रदेश के BJP विधायक ने OP राजभर को बताया भैंस, जाने क्या है पूरा मामला !

उत्तर प्रदेश के BJP विधायक ने OP राजभर को बताया भैंस, जाने क्या है पूरा मामला !
उत्तर प्रदेश : यूपी के BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  के प्रमुख  ओम प्रकाश राजभर को भैंस बताकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।
अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए, विधायक  सुरेंद्र सिंह ने कहा, हमने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता की आदत और रवैये को बदलने का प्रयास किया था , परन्तु  दुर्भाग्य से वह फिर से भैंस की तरह गंदगी में चला गया।

 विधायक सिंह ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  और समाजवादी पार्टी के मध्य प्रस्तावित गठबंधन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।
श्री सिंह कहा, अखिलेश औरंगजेब संस्कृति का एक उदाहरण हैं, वह ऐसा व्यक्ति हैं जिन्होंने सत्ता हथियाने के लिए अपने पिता को हटा दिया और अब योगी आदित्यनाथ से बेहतर होने का दावा करते हैं।
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बारे में विधायक  सिंह ने कहा, BSP  नेता हमेशा पैसे के पीछे भागती हैं और उन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने कहा कि PM  नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ देश के असली नेता और चैंपियन हैं और उन्हें कोई नहीं हरा सकता।
उन्होंने कहा, देश उनके अगवानी में फल-फूल रहा है और इन विपक्षी नेताओं को आने वाले राज्य चुनावों में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा।
सिंह विपक्षी नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं और पार्टी ने उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने के लिए कहा है परन्तु ऐसा लगता है कि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
Previous articlePM मोदी ने मन की बात में कहा , भारत को टेक्नोलॉजी में अग्रणी देश बनाना है
Next articleबॉर्डर पर सैनिकों की सुरक्षा का ध्यान रखेगा, मानव रहित सोलर मशीन !