मनचलों को लेकर बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कहा- सुधर जाओ, नहीं तो ऊपर जाओ

मेरठ: यूपी में बढ़ती गैंगरेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। राज्य में महिला सुरक्षा (crime against women) को लेकर विपक्ष हमलावर है। ऐसे में सरकार पर दवाब है कि इन घटनाओं पर रोक लगाकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल स्थापित किया जाए। इसी के तहत सीएम योगी ने प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर तेजी से कार्रवाई की व्यवस्था होगी। उधर मेरठ में बीजेपी विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल महिला हेल्प डेस्क के उदघाटन के मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। सत्यप्रकाश ने मनचलों को चेतावनी देते हुए कहा “सुधर जाएं नहीं तो ऊपर जाने के लिए तैयार रहें। विधायक ने कहा कि जो महिलाओं के साथ छेड़खानी करेगा वो या तो यूपी छोड़ेगा या फिर भगवान के पास जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि छेड़खानी बदतमीज़ी करने वालों का अब पक्का इलाज होगा।”

यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति: UP के हर थाने में महिलाओं के लिए बनेंगे सीक्रेट रूम: CM योगी

पुलिस थाने में कैसा होगा महिला हेल्प डेस्क?

जानकारी के मुताबिक महिला हेल्प डेस्क में बकायदा एक स्वागत कक्ष बनाया गया है, जहां एयर कंडीशन यानी एसी की व्यवस्था है। एक बड़ा सोफा रखा गया है यानी अगर किसी महिला को इंतजार भी करना पड़ा तो उन्हें सम्मान के साथ बैठाने की व्यवस्था की गई है। फिर बारी आने पर उन्हें महिला पुलिसकर्मियों से मिलवाया जाएगा। आज महिला हेल्प डेस्क पहुंची महिलाओं ने कहा कि यहां आकर लग ही नहीं रहा कि वो थाने आई हैं। बल्कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वो किसी होटल में पहुंच गईं हों।

महिलाओं ने सीएम योगी को दिया धन्यवाद

महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। वहीं मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि मिशन शक्ति महिलाओं को बलवान और साहसी बनाएगा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से ‘मिशन शक्ति’ अभियान को नई ऊर्जा मिली है। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के शुरू हुए एक सप्ताह हो गए हैं। इन सात दिनों में समाज में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। सीएम ने सरकार सभी बेटियों सुरक्षा और सम्मान प्रदान करेगी।

Previous articleCM योगी का आदेश, मिशन शक्ति के तहत UP के हर थाने में महिलाओं के लिए बनेंगे सीक्रेट रूम
Next articleNEET Results 2020: परीक्षा में 6 अंक आने पर छात्रा ने की खुदकुशी,असल में आए थे इतने मार्क्स