• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

बीजेपी एमपी ने महुआ मोइत्रा पर लगाया नया आरोप, कहा- ‘जब वह भारत में थीं, तो उनकी लोकसभा आईडी दुबई से कैसे लॉगिन हुई’

By
Rajsatta Express
-
October 21, 2023
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    बीजेपी एमपी ने मोइत्रा पर लगाया नया आरोप

    ‘कैश फॉर क्वेरी’ के गंभीर आरोप में घिरी तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हमला जारी रखते हुए कहा कि दुबई से संसद की आईडी को खोला गया, जबकि उस समय पर वह सांसद भारत में ही थीं। कुछ पैसों के लिए उन्होंने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया।

    कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रखा ।दुबई से संसद के id खोले गए,उस वक़्त कथित सांसद भारत में ही थे।इस NIC पर पूरी भारत सरकार है,देश के प्रधानमंत्री जी,वित्त विभाग,केन्द्रीय एजेंसी ।क्या अब भी @AITCofficial व विपक्षियों को राजनीति करना है,निर्णय जनता का ,NIC ने…

    — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 21, 2023

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स ( पहले ट्विटर ) पर पोस्ट कर महुआ मोइत्रा का नाम लिए बिना लिखा, “कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रखा। दुबई से संसद के आईडी खोले गए,उस वक़्त कथित सांसद भारत में ही थीं। इस एनआईसी पर पूरी भारत सरकार, देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग और केन्द्रीय एजेंसियां हैं । क्या अब भी तृणमूल कांग्रेस व विपक्षियों को राजनीति करना है,निर्णय जनता का ,एनआईसी ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दिया।”

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किए गए नए खुलासे के बाद महुआ मोइत्रा की परेशानी और बढ़ गई है। दुबे द्वारा महुआ के खिलाफ की गई शिकायत के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर सदन की एथिक्स कमेटी को जांच कर अपनी रिपोर्ट स्पीकर को भेजनी है। अब इस मामले पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर ने इस मामले के सारे तथ्य और सबूत कमेटी के सामने रखने के लिए पहले से ही बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई को 26 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होने को कह रखा है।

    • TAGS
    • AITC
    • Dubai
    • Lok Sabha
    • Lok Sabha login Dubai
    • Mahua
    • Mahua Moitra
    • nishikant dubey
    • Nishikant Dubeys
    • ntc
    • tmc
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleगगनयान का लॉन्चिंग टेस्ट पूरा ,17 किमी की उंचाई से क्रू मॉड्यूल को समंदर में उतारा
      Next articleक्रूड ऑयल का दाम घटा लेकिन भारत में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, नई सरकार को देंगे सहयोग

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि बने नए गवर्नर

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’, कांग्रेस का हमला—संप्रभुता पर तमाचा

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0