दिल्ली MCD इलेक्शन के लिए भाजपा ने अपना वचन पत्र जारी किया, “जहां झोपड़ी वहां मकान” का दिया वचन

दिल्ली MCD इलेक्शन के लिए भाजपा ने अपना वचन पत्र जारी किया,  “जहां झोपड़ी वहां मकान” का दिया वचन

दिल्ली में एमसीडी इलेक्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना वचन पत्र जारी किया है, भाजपा ने गुरुवार यानी बीते कल घोषणा पत्र जारी करते हुए दिल्ली के लोगों से ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ का देने का ऐलान किया है. भाजपा के वचन पत्र जारी करते हुए दल के नेता आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा पत्र जारी किया.

भारतीय जनता पार्टी ने अपने वचन पत्र में लिखा है कि दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पानी देना हमारी पहली प्राथमिकता है. हर घर को नल से जल देंगे. हर झुग्गी-झोपड़ी वालों को पक्का मकान मुहैया कराएंगे.

नगर निकाय चुनाव के लिए आज  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ अभियान का शुभारंभ करेंगे. बुधवार यानी बीते कल आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ सीएम केजरीवाल ने मीटिंग की और ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ अभियान की इस मीटिंग में जानकारी दी. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल नगर निकाय चुनाव के लिए 10 गारंटी देंगे.