भारत में जल्द लॉन्च करेगी G 310 RR और G 310 R बाइक, जानें खूबियां

भारत में जल्द

जर्मन मोटरसाइकिल मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी दो मोटरसाइकिल G 310 R और G 310 RR का अपडेट वर्जन करने वाली है। बीएमडब्ल्यू के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर टीजर के मुताबिक आगामी बाइक में अपडेटेड कलर मिलने की उम्मीद है। मौजूदा बीएमडब्ल्यू G 310 RR दो कलर वेरिएंट के साथ पेश की गई है। जबकि G 310 R को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है इनमें रेड, ब्लैक और प्रतिष्ठित बीएमडब्ल्यू ट्राई कलर शामिल हैं।

कलर ऑप्शन के अलावा वो बीएमडब्ल्यू अपने इंजन को मौजूदा वेरिएंट के समान ही रखेगी, जिसमें 313cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन शामिल है जो छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 34bhp और 28Nm का टॉर्क पैदा करता है। बीएमडब्ल्यू एक इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज पेश कर सकता है, हालांकि, इसकी वजह से कीमतों में इजाफा होनी की उम्मीद है, जो इसे केटीएम 390 ड्यूक की कीमत के आसपास ला सकता है।

बीएमडब्ल्यू G 310 RR और G 310 R के 2024 मॉडल का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ स्पीड 400, केटीएम 390 ड्यूक, केटीएम आरसी 390, टीवीएस अपाचे आरआर 310 जैसी बाइक से होने वाला है।

गौरतलब है कि बीएमडब्ल्यू G 310 RR और G 310 R की सीधी टक्कर KTM Duke 390 से होने वाली है। ड्यूक ने अपने ऑफिशियल लॉन्च से पहले भारत और विदेशों में अपने आखिरी दौर की टेस्टिंग कर रही है। नेक्स्ट जनरेशन की 390 ड्यूक को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इससे पहले, Duke 390 को आगामी लेटेस्ट जनरेशन के Husqvarna Svartpilen 401 के साथ देखा गया था।