चित्रकूट में पेड़ से लटकी मिली दो लड़कियों की लाश

चित्रकूट में दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है. घटना मऊ थानाक्षेत्र के खटैयाखादर गांव की है। दोनों लड़कियां बुधवार को शौच के लिए घर से निकली थीं। नहीं लौटीं, तो परिवार वालों ने खोजबीन की। गांव से एक किलोमीटर दूर दोनों का शव पेड़ से लटकता मिला। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कियों की पहचान शिव देवी और सहेली सविता के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि शिव देवी और सविता दोपहर में शौच के लिए घर से निकली थीं। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी है। यह हत्या है या आत्महत्या, इस बारे में पुख्‍ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles