इरफान के बाद अब ऋषि कपूर ने भी छोड़ी दुनिया, आज सुबह हुआ निधन

इरफान खान को दुनिया को अलविदा कहे अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और दुखद खबर ने पूरे देश को फिर से गमगीन कर दिया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी अब नहीं रहे। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

 

बता दें कि खराब तबीयत के चलते उन्हें दक्षिण मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वो पिछले एक हफ्ते से वहीं थे, लेकिन आज उन्होंने भी दुनिया से रुखसत ले ली। दो दिन के अंदर इन दो बड़ी घटनाओं से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे देश को शोक में डूबो दिया है।

बता दें कि ऋषि‌ कपूर को कैंसर था और वो पिछले साल सितंबर महीने में न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करके मुंबई लौटे थे। अपने इलाज के लिए उन्होंने अमेरिका के कैंसर अस्पताल में 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे।

अब ऋषि कपूर के निधन ने सबको चौंका दिया है, अभी को इरफान के दुनिया छोड़ जाने के शॉक में ही सभी थे, तब तक ये खबर आ गई। उनके निधन पर राहुल गांधी से लेकर अक्षय कुमार, विजेंदर सहवाग सभी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

फिल्म श्री 420 में तीन साल के ऋषि कपूर का छोटा का किरदार। इस तस्वीर में नजर आ रहा सबसे छोटा बच्चा कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर है। ये पर्दे पर उनका पहला शॉट था, तब वो केवल 3 साल के थे।

Previous articleCoronavirus Lockdown: 21 हजार से कम है आपकी सैलरी तो मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने की ये पांच घोषणाएं
Next articleसिंगर कनिका कपूर की खत्म नहीं हो रहीं मुश्किलें, पुलिस ने पूछे ये 11 सवाल, जानें सिंगर के जवाब