बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के विरुद्ध FIR दर्ज करायी , लगाए ये संगीन आरोप !

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के विरुद्ध FIR दर्ज करायी , लगाए ये संगीन आरोप !

मुंबई. बॉलीवुड दुनिया से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Actress Sherlyn Chopra) ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा के विरुद्ध धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए FIR दर्ज करवाई है। शर्लिन चोपड़ा  ने बताया की उन्होंने राज कुंद्रा के विरुद्ध यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए FIR  दर्ज कराई है।

ज्ञात करा दे कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के JL स्ट्रीम कंपनी के लिए 3 वीडियोज शूट किये थे, मगर वादे के अनुसार उन्हें पैसे नहीं दिए गए। जिसके पश्चात शर्लिन (Actress Sherlyn Chopra) ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया, जिसमें वे मीडिया से बात कर रही हैं। कैप्शन में  एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने लिखा- आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के विरुद्ध  शिकायत दर्ज कराने के लिए।

वहीं एक्ट्रेस शर्लिन (Actress Sherlyn Chopra) ने राज कुंद्रा परधनवा बोलते हुए कहा- आपको बिजनेसमैन बनना है तो जाइए सीखिए टाटा कैसे व्यापार करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादा करते हैं, उन्हें पूरा भी करते  हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनके साथ यौन शोषण करते हैं। अंडरवर्ल्ड की धमकी और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। मैं अब नहीं डरने वाली।

बता दे शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा की कंपनी साथ कॉन्ट्रेक्ट था। वहीं शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी दी जाती थी। जांच के दौरान यह सामने आया था कि शर्लिन चोपड़ा को एक प्रोजेक्ट के लिए करीब 30 लाख रुपये मिलते थे। वहीं शिल्पा शेट्टी पहले ही ये साफ कर चुकी है कि उनके पति क्या करते थे। इस बारे में उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी।

 

Previous articleचारधाम यात्रा का होगा समापन ,20 नवंबर से बंद होंगे बद्रीनाथ के कपाट !
Next articleनक्सली संगठन ने 4 प्रदेशों में बंद की घोषणा की,लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कर रहे हैं बंद !