Monday, March 31, 2025

Boys Locker Room: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी लगा झटका, दिया ये Reaction

राजसत्ता डेस्क, एंटरटेनमेन्ट डेस्क। बॉयज लॉकर रूम’ मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर चलाए जा रहे इस प्राइवेट चैट ग्रुप के स्क्रीनशॉट जैसे ही सोशल मीडिया पर लीक हुए, हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल भी इस मामले में हरकत में आ गई। इस चैट ग्रुप में कुछ नाबालिग छात्र लड़कियों की अश्लील तस्वीरें शेयर गैंगरेप का प्लान बना रहे थे।

स्क्रीनशॉट्स के वायरल होते ही साइबर सेल के साथ-साथ पुलिस ने भी इस पर एक्शन लिया। उधर, इस मामले पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी गुस्सा जाहिर किया है। स्वरा भास्कर से लेकर सोनम कपूर, रिचा चड्ढा और अन्य सिलेब्रिटीज ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिक्रिया जाहिर की।

यह भी पढ़ें: ‘बॉयज लॉकर रूम’ साजिश के नोएडा से जुड़े तार, ये है नया खुलासा

इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट चैट ग्रुप के स्क्रीनशॉट लीक होने के बाद ‘बॉयज लॉकर रूम’ सुर्खियों में है। दिल्ली के कुछ टीनेज लड़कों के इस सोशल मीडिया ग्रुप में लड़कियों का गैंगरेप करने का प्लान बनाया जा रहा था। इसमें उनके बारे में गंदी बातें और आपत्तिजनक तस्वीरें होने की बात भी सामने आई है। चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल होते ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

सोनम कपूर ने जहां इस मामले को परवरिश का दोष बताया और कड़ी निंदा की। वहीं, रिचा चड्ढा ने भी अपना गुस्सा निकाला।

रिचा चड्ढा ने लिखा, ‘यह बहुत बड़ी प्रॉब्लम है। लोग सेक्स एजुकेशन को लेकर नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। टीनेजर पॉर्न को सेक्स एजुकेशन समझ रहे हैं। अब तो डेटा भी फ्री है और बहुत ही खतरनाक है।’

स्वरा भास्कर ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए लिखा कि बलात्कारियों को फांसी देना ही काफी नहीं बल्कि वो मानसिकता भी बदलने की जरूरत है जो इन्हें बलात्कारी बनाती है।

ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बॉयज लॉकर रूम मामले में ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। एडमिन बालिग है। बताया जा रहा है कि वह नोएडा के एक स्कूल में पढ़ता है और उसी ने ये ग्रुप बनाया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles