Saturday, March 29, 2025

वीकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की सजा

दुनिया के गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा करने वाले वीकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की अदालत ने 50 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई है। जूलियन असांजे पर साल 2012 के एक मामले में जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है।

लंदन में सात साल बिताने के बाद इसी महीने 11 अप्रैल को असांजे को गिरफ्तार किया गया था। बलात्कार के आरोपों से बचने के लिए असांजे ने साल 2012 में लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। शरणार्थी का दर्जा खत्म किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

3 जुलाई, 1971 को पैदा हुए असांजे के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ 37 स्कूल अटेंड किए। यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से फिजिक्स और मैथ्‍स की डिग्री हासिल की।

कम्प्यूटर में रुचि रखने वाले असांजे ने कम्प्यूटर प्रोग्रामर बने और फिर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सीखा। उन्हें हैकिंग में महारत हासिल है। साल 2006 में जूलियन असांजे ने विकिलीक्स की शुरुआत की और हैकिंग के जरिए दुनिया के कुछ बेहद गोपनीय दस्तावेजों को सभी के सामने रख दिया।

असांजे ने अमेरिका के साथ इराक और अफगानिस्तान के युद्ध के दस्तावेज लीक किए, जिसके नतीजे में उन्हें अमेरिका से निकाल दिया गया। उन्होंने साल 2016 के अमेरिकी चुनाव में हिलेरी क्लिंग्टन के कई ईमेल भी लीक कर दिए, जिसका नतीजा चुनाव के परिणाम पर भी पड़ा। साल 2017 में उन पर रेप का आरोप लगा, जिसके बाद असांजे लंदन चले गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles