Budget 2023: अब डॉक्यूमेंट खो जाने की नहीं होगी चिंता, जाने क्या है DigiLocker जिसका बजट में हुआ जिक्र

Budget 2023: अब डॉक्यूमेंट खो जाने की नहीं होगी चिंता, जाने क्या है DigiLocker जिसका बजट में हुआ जिक्र

केंद्रीय बजट 2023 में DigiLocker की चर्चा की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 के भाषण में कहा डिजिलॉकर और आधार का उपयोग KYC जरूरतों से जुड़े  वन-स्टॉप समाधान के रूप में किया जाएगा। हार्ड कॉपी न होने पर भी डिजिलॉकर ऐप में रखे गए  दस्तावेज मान्य होंगे।

स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप होना जरूरी है। जल्द ही आप डिजिलॉकर के जरिए से अपना पता, पहचान प्रमाण आसानी से अपडेट कर सकेंगे। इसे एक सॉफ्ट कॉपी ऐप की तरह ही माना जा रहा हैं।

डिजिलॉकर ऐप का यूज एंड्रॉयड या आईफोन दोनों उपभोगता कर सकते हैं। इसमें आप अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि रख सकते हैं। डिजिलॉकर ऐप में यूजर्स अपने सभी सरकारी या आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। DigiLocker पर डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद काफी आसानी होती है। फोन में डाउनलोड ऐप में जाकर डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिए भी डॉक्यूमेंट को दिखा सकते हैं।

डिजिलॉकर भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। डिजीलॉकर लोगों को सार्वजनिक क्लाउड पर एक सुरक्षित डॉक्यूमेंट एक्सेस प्लेटफॉर्म प्रदान करने के डिजिटल इंडिया के विजन से संबंधित है। डिजिटल इंडिया के लिए डिजिलॉकर और ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Previous articleOppo Reno 8T 5G इस दिन होगा india में लॉन्च, जानें फीचर्स
Next articleLucknow News: पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की 28 माह बाद जेल से हुई रिहाई, बोले- मुझपर गलत आरोप हैं