Oppo Reno 8T 5G इस दिन होगा india में लॉन्च, जानें फीचर्स

Oppo Reno 8T 5G इस दिन होगा india में लॉन्च, जानें फीचर्स

स्मार्टफोन बाजार में oppo के कई हैंडसेट लोगों के बीच काफी फेमस हैं। मिड आर्डर में आने वाले OPPO हैंडसेट इंडियन कस्टमर्स की पहली पसंद में से एक हैं। पिछले काफी वक्त से कस्टमर्स को ओप्पो रेनो 8टी 5जी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब इसकी लॉन्च डेट तय हो चुकी है और जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा।

OPPO का आगामी हैंडसेट रेनो 8टी 5जी इंडिया में 3 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। इसे लेकर निर्माता की तरफ से पुष्टी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो पेज भी शेयर किया गया है जिसमें Oppo Reno 8T 5G की लॉन्च डेट और कई जानकारी मौजूद हैं।

Reno 8T में एक हॉल-पंच कटआउट के साथ 120Hz “कर्व्ड” डिस्प्ले होगा, जिसकी पुष्टि की गई है। स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी से लैस होगा। OPPO ने ये भी साफ किया है कि Reno 8T 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिप के साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा। फोन अतिरिक्त 8 जीबी मेमोरी के लिए गतिशील रैम विस्तार का सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए Reno 8T 5G 108MP के मेन कैमरे के साथ आएगा।

Previous articleभारत ने पेशावर मस्जिद धमाके में जनहानि पर दुख जाहिर किया, मरने वालों की तादाद 100 के करीब
Next articleBudget 2023: अब डॉक्यूमेंट खो जाने की नहीं होगी चिंता, जाने क्या है DigiLocker जिसका बजट में हुआ जिक्र