Patna News: दबंगों ने पांच लोगों को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने घर-गाड़ियों को किया आग के हवाले, 7 आरोपी अरेस्ट

Fire
 पार्किंग विवाद में बिहार की राजधानी पटना में जमकर गोलियां चलीं. पटना के जेठूली गांव में दहशत गर्दों ने पार्किंग विवाद में लगभग 50 राउंड फायरिंग की. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में छह लोगों को गोली लगी. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई. दो लोगों की मौत के बाद इलाके में टेंशन बढ़ गया.
गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और मैरिज हॉल को आग के हवाले कर दिया. पटना में हुई इस वारदात से पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हुए. माहौल बिगड़ने पर एक्शन में आई पुलिस ने सात लोगों को अरेस्ट कर लिया है.पुलिस का दावा है कि अब स्थिति कंट्रोल में है.पुलिसकि जेठूली में अब भी तनाव है। इधर पुलिस के वरीय अधिकारी ने बताया कि फायरिंग के पीछे पंचायत इलेक्शन के दौरान हुए झगड़े से जुड़ा है. फायरिंग के बाद जेठूली में कई थानों की पुलिस लगाई गई है.

घटना की जानकारी देते हुए पटना SSP मानव जीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि वारदात की वजह पंचायत इलेक्शनके झगड़े से जुड़ा है. गोलीबारी में गौतम कुमार (24) और रोशन कुमार (18), नारीक राय, नागेंद्र राय और चनारिकराय जख्मी हो गए.
उपचार के दौरान गौतम और रोशन ने दम तोड़ दिया. इस प्रकरण में दूसरे पक्ष के सतीश कुमार, बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार , आर्यन कुमार एवं अमनराज को अरेस्ट किया गया है. SSP ने बताया कि माहौल पूरी तरह शांत और कंट्रोल में है.