महाराष्ट्र सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार आज, डिप्टी सीएम को मिल सकता है गृह मंत्रालय

महाराष्ट्र सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार आज, डिप्टी सीएम को मिल सकता है गृह मंत्रालय

महाराष्ट्र सरकार मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर बड़ी खबर निकल कर आ रही है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने कैबिनेट का मंगलवार यानी आज विस्तार करेंगे। एकनाथ शिंदे ने सोमवार को यह जानकारी साझा की। इस दौरान लगभग एक दर्जन मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थमाई जा सकती है।

सीएम शिंदे ने सोमवार यानी बीते कल मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में पत्रकारों से कहा, ‘‘कैबिनेट विस्तार कल होने की संभावना है।’’ सीएम के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि साउथ मुंबई में राजभवन में सुबह 11 बजे तय आयोजन में एक दर्जन मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर का विस्तार बाद में होगा। शिंदे के सहयोगी ने कहा, ‘‘राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र शीघ्र होना है, इसलिए हमने कैबिनेट विस्तार में 12 विधायकों को शामिल करने का निर्णय लिया। मंगलवार को शपथ लेने वालों में कुछ विधान परिषद के भी सदस्य  होंगे।’’

 

सूत्रों की माने तो , शिवसेना में बगावती तेवर अपनाकर ज्यादातर  विधायकों को अपने गुट  में लाने वाले एकनाथ शिंदे के लिए कैबिनेट में अपने गुट के अधिकांश  विधायकों को शामिल करना कठिन काम होगा। बीते एक माह में सीएम शिंदे सात बार  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा कर चुके हैं और हर बार दौरे के बाद कैबिनेट विस्तार के कयास लगाए जाते  रहे हैं

 

Previous articleफ्री स्कीम के बचाव में SC पहुंची AAP, कहा- असमान समाज के लिए यह बेहद आवश्यक
Next articleLumpy Virus: UP में ‘लंपी’ ने रखा पाव , घातक वायरस की चपेट में आए गोवंश, सभी जनपदों में अलर्ट