Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में इस महीने बदलाव संभव, चुनावी प्रदेशों पर रहेगा फोकस

Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में इस महीने बदलाव संभव, चुनावी प्रदेशों पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 संसदीय चुनावों से पूर्व अंतिम बार कैबिनेट में बदलाव कर सकते हैं। पार्टी हेडक्वार्टर से लेकर मंत्रालयों में इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि कौन हटेगा, कौन जुड़ेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, परिवर्तन के दौरान चुनावी राज्यों पर खासा ध्यान रहेगा।

चुनावी प्रदेशों पर विशेष ध्यान 

यही टीम इस वर्ष 10 प्रदेशों के असेंबली इलेक्शन और 2024 के संसदीय चुनाव में पार्टी का मोर्चा संभालेगी। इसको देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसी तरह गुजरात इलेक्शन के रणनीतिकार माने जाने वाले सीआर पाटिल को दिल्ली में महत्वपूर्ण भूमिका में लाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अभी तक ये निर्धारित नहीं है कि उन्हें संगठन में अहम पद मिलेगा या मंत्रीमंडल का सदस्य बनाया जाएगा। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के लिए भी नई जगह तलाशी जा रही है।

हर संसदीय सीट का होगा दौरा 

2024 संसदीय चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी मिशन मोड पर काम कर रही है। 20 जनवरी से पार्टी केन्द्रीय मंत्रियों के साथ एक बड़ा कैंपेन शुरू करने जा रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो 436 लोकसभा सीटाें पर केन्द्रीय मंत्रियों को भेजने की रणनीति बनाई गई हैं। ये केन्द्रीय मंत्री हर संसदीय सीट पर 2-3 रुककर केन्द्रीय योजनाओं का फीडबैक लेंगे

Previous articleReliance Jio: देहरादून में जियो ट्रू 5जी लॉन्च, CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा – छात्रों को मिलेगा फायदा
Next articleDelhi: सीएम केजरीवाल को 164 करोड़ की रिकवरी का नोटिस, दिया गया 10 दिन का समय