CBSE Result 2022: CBSE ने जारी किया 12वीं का परिणाम ,ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

CBSE Result 2022: CBSE ने जारी किया 12वीं का परिणाम ,ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
CBSE 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। CBSE 12वीं टर्म – 2 परिणाम cbseresults.nic.in व cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित हुई थी। पहले उम्मीद की जा रही थी कि CBSE 10वीं 12वीं का परिणाम ( CBSE Class 10 12 Result 2022 ) 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएंगे लेकिन इसमें विलंब हुआ। इस बार CBSE 10वीं 12वीं के कुल 35 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 21,16,209 छात्र और 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था ।

इन वेबसाइट्स पर घोषित होगा परिणाम

cbse.nic.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
CBSE Class 10 Result 2022 , CBSE Class 12 Result 2022 :ऐसे देख सकेंगे सीबीएसई 10वीं 12वीं का परिणाम
– cbseresults.nic.in पर जाएं।
– अपनी कक्षा के अनुसार ‘Class 10th result 2022’ या ‘CBSE 12th result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।

– अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
– आपका नतीजा स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकल लें।
बीते साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा को कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था । दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किया गया था। परीक्षा न होने पाने के चलते सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। 10वीं में 99.04 प्रतिशत और 12वीं में 99.37 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
Previous articleकांग्रेस अध्यक्ष से ED सोमवार को फिर कर सकती है तलब ,कांग्रेसी आज जिला मुख्यालय पर देंगे धरना
Next articleस्लीपर और टी शर्ट में स्टेज पर पहुंच देवगोंडा ने फैंस का जीता दिल ,रणवीर सिंह का उतरा चेहरा