दिल्ली NCR में आज बरसेंगे बादल, जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल

दिल्ली NCR में आज बरसेंगे बादल, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अनुमान लगाया है। मानसून शुरू होते ही देश के कई राज्य में बादल जमकर बरस रहे है। वहीं, बारिश को देखते हुए कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज देश की राजधानी दिल्ली और उससे लगने वाले एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, IMD ने हिमाचल और बिहार में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन से चार दिन तक काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही आज Delhi-NCR में हल्की बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 10 अगस्त से हल्की से मध्यम वर्षा का नया दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग ने आज बिहार की राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, सारण, मुंगेर, नालंदा, बांका, जहानाबाद, गया में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शेखपुरा, नवादा एवं जमुई जिले में अति वर्षा की संभावना के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिसंख्य स्थानों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन की संभावना है।

शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया जिले में भारी वर्षा व अन्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

पंजाब के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 6 अगस्त को कुछेक जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की वर्षा की संभावना हैं। वहीं, आज लगभग पूरे राज्य में उमस भरी गर्मी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में भारी बारिश के साथ ही आंधी के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण कुछ स्थानों पर यातायात व अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक नुकसान का आकलन 6675.60 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 201 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। हिमाचल के साथ लगते जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को प्रदेश में बादलों के उतार चढ़ाव का क्रम दिनभर जारी रहेगा। इस वजह से प्रदेश का मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से तेज बारिश हाेने की संभावना है। तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।

Previous articleजब CM योगी की बहन से मिली PM मोदी की बहन, एक-दूसरे को लगाया गले, वीडियो वायरल
Next articleबेलनो को पीछे छोड़ बिक्री में नंबर वन बनी ये कार, 31km की देती है माइलेज