कर्नाटक के CM बोले, समय की मांग रही तो राज्य में भी लागू हो सकता है योगी मॉडल

कर्नाटक के CM बोले, समय की मांग रही तो राज्य में भी लागू हो सकता है योगी मॉडल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार यानी आज कहा कि हालत की मांग होने पर देशविरोधी और सांप्रदायिक तत्वों से निजात पाने के लिए उत्तर प्रदेश का योगी मॉडल सरकार दक्षिण भारत राज्य में भी लागू होगा। आज अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने के साथ ही सीएम ने अपनी सरकार के प्रदर्शन के लिए सौ में से सौ अंक दिए। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के चलते इस अवसर पर होने वाला बड़ा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

बीजेपी यूथ विंग की हत्या में दो अरेस्ट  

कर्नाटक पुलिस ने वृहस्पतिवार को बीजेपी यूथ विंग के नेता प्रवीण नेत्तार की हत्या के केस  में दक्षिण कन्नड़ जिले से दो लोगों को अरेस्ट किया है। दक्षिण कन्नड़ के एसपी ऋषिकेश भगवान सोनवणे ने बताया कि अरेस्ट आरोपियों की पहचान हावेरी जिले के सावनूर निवासी जाकिर (29) और बेल्लारे के मोहम्मद शफीक (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि नेत्तार की हत्या की साजिश के पीछे दोनों आरोपी कथित रूप से संलिप्त हैं। इससे पूर्व जिले के सुलिया तालुक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ADGP (लॉ एंड आर्डर ) आलोक कुमार ने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच चल रही है।