CM शिंदे ने दिखाई संवेदनशीलता, चोटिल महिला पुलिसकर्मी को देखते ही भेजा अस्पताल

CM शिंदे ने दिखाई संवेदनशीलता, चोटिल महिला पुलिसकर्मी को देखते ही भेजा अस्पताल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गृह जनपद ठाणे के प्रवास के दौरान गंभीरता  और सहानुभूति का परिचय दिया। उन्होंने उनकी बैठक के दौरान उमड़े जनसैलाब को नियंत्रित करने के दौरान चोटिल महिला पुलिसकर्मी को देखते ही तत्काल निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। 

जख्मी महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी  बुधवार कल ठाणे के कलेक्टर आफिस में लगी थी। शिंदे ने बुधवार को यहीं विशेष बैठक रखी थी। बैठक के पश्चात  वे वहां से जा रहे थे, तभी उमडी भीड़  में यह पुलिसकर्मी घायल  हो गई थी। जैसे ही  मुख्यमंत्री शिंदे की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने उसे उपचार  के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भेजा।

ठाणे के कलेक्टर कार्यालय में हुई विशेष बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ  शिंदे ने पंढरपुर में आषाढी एकादशी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। यहां भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए देशभर के भक्त पहुंचते हैं। आषाढी एकादशी 10 जुलाई को है। यहां आने वाले भक्तों को वारकरी कहा जाता है। बैठक में मुख्यमंत्री  शिंदे ने पंढरपुर जाने वाले भक्तों के वाहनों का टोल टैक्स नहीं वसूलने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे वारकरियों के वाहनों पर स्टिकर लगवाएं और उनका स्थानीय पुलिस में पंजीयन कराएं।