Wednesday, April 2, 2025

congress halla bol railly: रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्लाबोल रैली,कई मुद्दों पर होगा शक्ति प्रदर्शन

congress halla bol railly: मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस रविवार यानी 4 सितंबर को  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित  रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के विरुद्ध महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी सामानों पर GST वृद्धि जैसे विषयों पर प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य दिग्गज कांग्रेस नेता महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे। इस प्रदर्शन में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त देश के अन्य स्थानों से भी दल के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी आगाज करेगी, जिसमें  पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पद यात्रा करते हुए  ‘महंगाई और बेरोजगारी जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाएंगे।’

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस का अभी तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जिसमें दल के नेता ग्रास रूट लेवल पर जनता से संपर्क स्थापित करेंगे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles