कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लखनऊ में डाला डेरा, जीत के लिए बनाएंगी रणनीति ,

Priyanka Gandhi in UP
उत्तर प्रदेश । कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी में 5 दिन के  दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और चुनाव से जुड़ी तैयारियों पर काम करेंगी। और कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं में साहस और जोश डालेंगी । जबकि आज राज्य  के हर जनपद  में कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस सत्ता की चाबी बनेगी।
UP  विधानसभा इलेक्शन को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। कांग्रेस ने इस बार राज्य  के जिले-जिले से घेरने की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रदेश के 100 विधानसभाओं पर वार रूम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी संगठन, फ्रंटल पदाधिकारियों के साथ मीटिंग  करेंगी। कई लोगों से व्यक्तिगत तौर पर भेट  करेंगी। बता दें, कल आईं प्रियंका गांधी ने कौल हाउस में मीटिंग की।
अजय लल्लू ने बताया आज प्रदेश भर में कांग्रेस धरना प्रदर्शन करने वाली है।  सभी  जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। ये आंदोलन वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा पर (FIR ) के  खिलाफ होगा । अजय लल्लू ने कहा कि, दोनों पर अनेको  मुकदमे हुए हैं, ये सरकार द्वारा प्रताड़ित करने का प्रयास है। कांग्रेस की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच हो। 
Previous articleयूपी में नए मंत्रियों को दी गयी बड़ी जिम्मेदारी , जाने किस को कौन सा विभाग मिला ?
Next articleCM योगी आदित्यनाथ आज देंगे आंगनबाड़ी वर्कर्स, ये बड़ा तोहफा…