लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस में नया विवाद, अब जतिन समर्थक नाराज

सभार (ट्विटर )

लखनऊ। कांग्रेस में एक के बाद एक विवाद सिर उठा रहा है। अभी वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता राशिद अल्‍वी के अमरोहा से लोकसभा चुनाव लड़ने के इंकार का विवाद थमा नहीं था कि धौरहरा में राहुल गांधी के करीबी जतिन प्रसाद के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

                                     सभार (ट्विटर )

जतिन समर्थकों का प्रदर्शन

जतिन समर्थकों ने उन्हें धौरहरा से टिकट दिये जाने की मांग को लेकर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि जतिन प्रसाद ने कहा कि वह कांग्रेस के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। पार्टी उनको जहां से कहेगी, वह चुनाव लड़ेंगे।

जतिन पर कयास जारी

अभी कुछ दिन पहले ही कयास लगाया जा रहा था कि जतिन कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जतिन के करीबी सूत्रों के अनुसार अभी उनके पार्टी में बने रहने अथवा भाजपा में शामिल होने के बारे में कुछ कहना थोड़ा जल्‍दी होगा। यदि पार्टी उनकी बात मान लेती है, तो हालात बदल भी सकते हैं।

Previous articleदेखिए, 16 दिसंबर के निर्भया गैंगरेप की असली ‘छाया’!
Next articleअमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री को शिवपाल के बाद अब कांग्रेस ने दिया टिकट