संयुक्त राष्ट्र की बैठक में की चीन की आलोचना, तो बंद हो गया भारतीय राजदूत का माइक !

संयुक्त राष्ट्र की बैठक में की चीन की आलोचना, तो बंद हो गया भारतीय राजदूत का माइक !
बीजिंग में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सब हैरान रह गये। यूएन की बैठक में चीन के प्रोजेक्ट की आलोचना कर रही भारतीय राजदूत का अचानक माइक बंद हो गया। जिसके बाद एक नई चर्चा शूरु हो गयी, कि क्या चीन की आलोचन करने पर भारतीय राजदूत का माइक बंद किया गया। अगर ऐसा है तो क्या यूएन भी चीन से डर गया है। बता दें कि चीन के बीजिंग में हाल ही में रही संयुक्त राष्ट्र की दूसरी सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट कॉन्फ्रेंस के दैरान भारतीय राजदूत प्रियंका सोहोनी ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और चीन- पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भारत की तरफ से विरोध जताया।
भारतीय राजदूत प्रियंका सोहोनी भारतीय डिप्लोमैट के कंट्रोवर्शियल प्रोजेक्ट को लेकर जब भारत का पक्ष रख रही थीं। तभी आचनक से उनका माइक बंद हो गया। बता दे कि जब उनका माइक बंद हुआ उस समय वह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की आलोचना कर रही थीं। जिसके बाद माइक को ठीक होने में कुछ समय लग गया। इस बीच दूसरे देश के स्पीकर का वीडियो चलने लगा। लेकिन तभी यूएन के अंडर-सेक्रेटरी-जनरल लियु झेनमिन ने जल्दी से दूसरे देश के स्पीकर का वीडियो रोकते हुए। प्रियंका सोहोनी को अपना भाषण जारी रखने को कहा।
भारतीय राजदूत प्रियंका सोहोनी ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा, चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से हम सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कोई भी देश इस जैसे किसी भी इनिशिएटिव को सपोर्ट नहीं कर सकता। जो उसके देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हो।
Previous articleसर्वोच्च न्यायालय ने कहा विरोध का अधिकार है परन्तु किसान नहीं रोक कर रख सकते रोड !
Next articleकेंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा ,बढ़ा 3 फीसदी महंगाई भत्ता !