देश में कोरोना के केसों में कमी , 24 घंटे में 8,603 मामले !

corona cases in india
नई दिल्ली: देश में शनिवार को बीते 24 घंटों में 8,603 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए। इसी अवधि में, पूरे भारत में कुल 415 मृत्यु भी हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।
विभाग के मुताबिक , 415 नई मृत्यु के साथ, मरने वालों की तादाद 4,70,530 हो गई है।
बीते एक दिन में 8,190 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की तादाद बढ़कर 3,40,53,856 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.35 फीसदी है, जो मार्च 2020 के पश्चात से सबसे ज्यादा है।
भारत के एक्टिव केस वर्तमान में 99,974 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 फीसदी है, जो मार्च 2020 के पश्चात से सबसे कम है।
साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 12,52,596 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 64.60 करोड़ से ज्यादा कुल टेस्ट किए हैं।
इस बीच, बीते 20 दिनों से 0.81 फीसदी की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1 फीसदी  से कम बनी हुई है।
बीते 24 घंटों में 73,63,706 वैक्सीन डोज के के साथ, भारत का कोविड वैक्सीन  कवरेज शनिवार सुबह तक 126.53 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,31,55,745 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक 21.38 करोड़ से ज्यादा शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन डोज अभी भी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद  हैं।
Previous articleआंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया का हुआ निधन !
Next articleट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल ने कंपनी को बेहतर बनाने का काम किया शुरू !