आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया का हुआ निधन !

K. Rosaiah
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम कोनिजेती रोसैया का शनिवार यानी आज निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि पल्स रेट में घटत के पश्चात, रोसैया को अस्पताल ले जाया गया, परन्तु चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया।
वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के पश्चात उन्होंने CM  पद की शपथ ली थी। रोसैया ने 3 सितंबर, 2009 से 24 नवंबर, 2010 तक आंध्र प्रदेश के सीएम के तौर पर कार्य किया था।
मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के पश्चात, 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप कार्य किया और। वह कर्नाटक के भी राज्यपाल रहे हैं।
इससे पूर्व, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें रिकॉर्ड 15 बार प्रदेश  का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है।
1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी विधायी यात्रा शुरू की। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है।
सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रोसैया के देहांत पर शोक ब्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति दुःख प्रकट किया है।
Previous articleबिहार के पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद कई महिलाओं के बैंक खाते हुए खाली ….
Next articleदेश में कोरोना के केसों में कमी , 24 घंटे में 8,603 मामले !