दीपिका और रणवीर के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने सरेआम हाथ पकड़ने पर ऐसा बर्ताव

खबर है दीपिका और रणवीर सिंह की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि एक पब्लिक इवेंट के दौरान दोनों के बीच की दूरियां देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं। जहां एक्ट्रेस अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ दिखाई दीं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के मौके पर रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली। लेकिन दोनों की एंट्री में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिससे यह चर्चा होने लगी कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
बता दें कि वीडियो में जब रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ पकड़ना चाहा तो एक्ट्रेस उन्हें इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं। वीडियो में रणवीर सिंह दीपिका का इंतजार करते दिख रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण अपनी कार से उतरती हैं। जब रेड कार्पेट पर एंट्री करने के लिए रणवीर दीपिका के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं तो वो उन्हें इग्नोर कर देती हैं।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों के फैंस परेशान हो गए। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘उनकी बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदल गई है। मुझे लगता है, इससे पहले भी उनका झगड़ा हुआ था।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दीपिका गुस्से में है उसने हाथ नहीं पकड़ा है।’ जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है। ऐसा लग रहा है कि रोमांस जल्द ही खत्म हो गया।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles