रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आज होगी रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक

रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आज होगी रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक
अग्निपथ स्कीम के बारे में स्पष्टता के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति आज एक बार फिर महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इस बैठक का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में  केंद्रीय राज्यरक्षामंत्री राज्यमंत्री अजय भट्ट, तीनों सेना प्रमुख और रक्षा सचिव मौजूद रहेंगे।

मानसून सत्र से पहले महत्वपूर्ण बैठक
बैठक से वाकिफ सूत्रों का कहना है कि यह रक्षा मंत्रालय की तरफ से की गई निजी पहल है ताकि अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष के डर को दूर किया जा सके और इसका स्पष्ट राजनीतिक समाधान निकल सके। आने वाले मानसून सत्र से ठीक पहले संसद के विभिन्न सदस्यों के सामने तथ्य रखने के संदर्भ में यह बैठक अहम है। मल्लिकार्जुन खड़गे, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले, पी विल्सन सहित संसद के कई दिग्गज सदस्य इस समिति में मौजूद रहेंगे हैं।