Delhi MCD Election Results: 250 सीटों में से 139 के परिणाम घोषित, 104 AAP, 83 BJP, 5 कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय को मिली सफलता

Delhi MCD Election Results: 250 सीटों में से 139 के परिणाम घोषित, 104 AAP, 83 BJP, 5 कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय को मिली सफलता

दिल्ली नगर निकाय चुनाव पर किसका कब्जा होगा, ये आज दोपहर बाद तक लगभग – लगभग साफ हो जाएगा। बुधवार यानी आज प्रातः आठ बजे 42 सेंटर्स पर वोटों की काउंटिंग चल रही है। 250 वार्डों में 1,349 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार दिसंबर को ही वोटरों ने कर दिया था, आज परिणाम की बारी है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न का माहौल है। पार्टी ऑफिशियल रुझानों में 78 सीटों पर सफलता पाती दिख रही  है और 56 अन्य पर आगे है। काउंटिंग जारी है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 वर्ष लंबे कांग्रेस शासन और अब नगर निकाय में 15 साल लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका। इससे पता चलता है की जनता को नफरत की सियासत पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए मतदान करते हैं।

 

 

Previous articleUP News: मृत घोषित लड़की 7 साल बाद हुई जिंदा, कराया जाएगा डीएनए टेस्ट, पुलिस ने कोर्ट से मांगी इजाजत
Next articleUP News: सपा MLA इरफान सोलंकी पर दो और केस दर्ज, लग सकता है गैंगेस्टर एक्ट