दिल्ली -एनसीआर की वायु गुणवत्ता फिर हुई हानिकारक …

AQI Delhi
नई दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमानों के अनुसार हवा में PM 2.5 और PM 10 प्रदूषकों के संतोषजनक से मध्यम स्तर की रिकॉडिर्ंग के एक दिन पश्चात, दिल्ली -NCR ने शुक्रवार को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 दर्ज किया, जिसमें दोनों प्रदूषक फिर से बहुत खतरनाक श्रेणी में आ गए।
दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर पर हवा की गुणवत्ता 26 नवंबर को बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। रात के दौरान ज्यादातर शांत या धीमी हवाएं प्रभावी फैलाव के लिए प्रतिकूल होती हैं। वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार होने की संभावना है, परन्तु 27 नवंबर और 28 नवंबर को बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।
हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक श्रेणी में रहने की संभावना है। 27 नवंबर से 30 नवंबर तक धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है और PM 2.5 प्रमुख प्रदूषक होगा।
प्रमुख सतही हवा दिल्ली के दक्षिण पूर्व-पूर्वी दिशा से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति के साथ आने की संभावना है, मुख्य रूप से 27 नवंबर को सुबह साफ आसमान और कोहरा रहेगा। प्रमुख सतही हवा अलग-अलग दिशाओं से आने की संभावना है। दिल्ली में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 28 नवंबर को मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। 29 और 30 नवंबर के दौरान हवाएं अपेक्षाकृत तेज होने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार की सुबह धुंध के साथ मुख्य रूप से साफ आसमान की भविष्यवाणी की।
दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।
Previous articleतमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश के बाद राज्य के कई जनपदों में रेड अलर्ट !
Next articleदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8000 से अधिक नए मरीज , 465 लोगों की गई जान !