तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश के बाद राज्य के कई जनपदों में रेड अलर्ट !

Red alert in Tamil Nadu
चेन्नई: शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई जोरदार बारिश के चलते सिंगारा और चेन्नई में सड़कों पर पानी भर गया है और कई घरों में जलभराव हो गया है।
बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने शहर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
स्मार्ट सिटी में से एक चेन्नई सहित कई जनपदों के लिए मौसम विभाग ने और बारिश की चेतावनी जारी की है।
तमिलनाडु के 20 से ज्यादा जिलों में  लगातार वर्षा हुई।
सरकार ने शनिवार को 23  के जनपदों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।
चेन्नई के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है और बाढ़ के कारण सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
सड़कों पर पानी भर जाने के कारण कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।
जिलों में कई एकड़ धान के खेत पानी में डूब गए जिससे फसलों को क्षति पहुंची है।
इस बीच मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्ट, तेनकासी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है।
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
CM एम.के. स्टालिन ने राज्यपाल आर.एन. रवि को जोरदार बारिश के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी।
Previous articleSKM की अहम बैठकें आज, अंतिम रोड मैप बनाया जायेगा। …
Next articleदिल्ली -एनसीआर की वायु गुणवत्ता फिर हुई हानिकारक …