दूसरे की बीवी को पटाने के चक्कर में उल्लू मारा, पिता की हुई मुत्यु

दूसरे की बीवी को पटाने के चक्कर में उल्लू मारा, पिता की हुई मुत्यु

दिल्ली: कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शादी करने के बाद भी पराई औरतों को पाने की चाह रखते हैं और उसके लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली के सुल्तानपुरी में देखने को मिला. यहां एक शादीशुदा शख्स ने पराई युवती को पाने की चाह में दिवाली की रात एक उल्लू की बलि दे दी. उसको लगा कि ऐसा करने से युवती उसकी (उसके वश) हो जाएगी, लेकिन हुआ बिल्कुल इसका उल्टा. दरअसल, उल्लू की बलि देने के अगले दिन उस युवक के पिता गुजर गए.

शादीशुदा युवक पिता के निधन के बाद भी नहीं माना. और वो हर रात उल्लू से जुड़ी तंत्र क्रिया करता रहा. जब आधी रात को पड़ोसी ने ये चहल-पहल देखी तो वो भी इससे डर गए और किसी से शिकायत करने से भी डरने लगे. वहीं पुलिस ने युवक के घर पर बीते रविवार को छापा मारा. पुलिस ने कूलर के अंदर से मरे हुए उल्लू को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी आरोपी कन्हैया 40 साल का है और उसके घर में पत्नी और तीन बच्चे भी हैं.

जीजा ने बताया आईडिया

कन्हैया ने उल्लू को मारकर तंत्र क्रिया करके युवती को अपने वश में करने की सोची. वहीं ये आईडिया उसके जीजा ने कन्हैया को दिया. जीजा ने कन्हैया को कहा कि दिवाली की रात को उल्लू के जरिए तंत्र क्रिया से स्त्री को अपने वश में कर सकता है. साथ ही धन वैभव की बात मिलने की बात भी कही थी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलटा.