दिल्ली पुलिस ने 2 संदिग्धों को किया अरेस्ट, बांग्लादेश सरकार की स्टांप के साथ 11 पासपोर्ट जब्त किए

दिल्ली पुलिस ने 2 संदिग्धों को किया अरेस्ट, बांग्लादेश सरकार की स्टांप के साथ 11 पासपोर्ट जब्त किए
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने से कुछ घंटे पूर्व ही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऐसे संदिग्ध को अरेस्ट किया है जिनके पास से 11 पासपोर्ट जब्त किए थे. दोनों बगलादेशी नागरिकों के पास से बांग्लादेश की सरकार का स्टांप भी प्राप्त हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक  15 अगस्त को लेकर द्वारका में पुलिस चेकिंग कर  रही थी और लोगों की चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान दोनों बांग्लादेशी शख्स पर शक हुआ था, जिसके बाद पूछताछ के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है . दोनों को अरेस्ट  कर पुलिस पूछताछ में जुट गई है