खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बन जाती हैं मौत का कारण

खाली पेट

लखनऊ: जीवन की इस भागदौड़ में समय को पकड़ना आज एक आम इंसान के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसे पड़कने की दोड़ में व्यक्ति तुरत फुरत अपने कार्यों को निपटाने लगता है। आमतौर पर वर्किंग क्लास लोग सुबह ऑफिस भागने की जल्दी में तुरत फुरत कुछ भी खाकर निकल जाते हैं।

ऐसा करने से ये किसी तरह अपना टाइम तो बचा लेते, लेकिन इनकी ये आदत सेहत के लिए काफी हानीकारक होती है। क्योकि सुबह का सेहत मंद नाष्ता छोड़ना हमें काफी नुकसान पहुंचा सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया कि, कुछ चीजों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

आमतौर पर ऑफिस या स्कूल, कॉलेज भागने की जल्दी में लोग यहीं चीजें खाते हैं। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट खाने से हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है। सुबह सोकर उठने के बाद ब्रेकफास्ट में स्पाईसी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे पूरे दिन पेट में एसिडिटी बनने लगती है। आगे चलकर यह अल्सर का कारण बन सकती है।

सॉफ्ट ड्रिंक

कई लोगों की आदत होती है कि वह पानी की जगह कोल्ड ड्रिंक्स पीना ही पसंद करते हैं। वैसे तो कोल्ड्रिंक का अधिक सेवन वैसे ही काफी नुकसानदे होता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट पीना तो अपनी सेहत से दुश्मनी करने के बराबर होता है। इनमें उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। यह पेट के एसिड से मिलकर गंभीर परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसके अधिक सेवन से आपको गैस, उल्टी, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खट्टे फल

खाली पेट खट्टे फल काना भी सेहत के लिए हानीकारक होता है। इनमें खासतौर पर संतरा, नींबू, अमरूद आदि चीजों का सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए। इससे पेट में एसिड बनती है और पाचन क्रिया कमजोर होती है।

इन चीजों से करें नाश्ता

ओट्स

ओट्स में बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है जो की दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इससे दिनभर का काम करने योग्य शक्ति मिलती है।

केला

केला नाश्ते के लिए सबसे बढ़िया चीज है। इसे दूध में मैश करके खाए या ऐसे ही ये दोनों तरह से फायदा करेगा और आपका वज़न अगर बहुत कम है तो यह उसे भी बढ़ाएगा। केले में भारी मात्रा पोटेशियम होता है जो हाइपरटेंशन का इलाज करने में काफी कारगर होता है।

अंडा

यदि आपको नॉनवेज खाने में कोई समस्या नहीं है तो आप नास्ते में उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन डी कहते हैं। रोज़ एक अंडा खाने से आप पूरे दिन की विटामिन डी की पूर्ति होती है, जिससे शरीर में फेट नहीं बनता, लेकिन स्टेमिना में बढ़ोतरी होती है।

Previous articleअनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया
Next articleबेटी की शादी और पढाई के लिए आपके पास होंगे 64 लाख ,इस बचत स्कीम में करें निवेश