Draupadi Murmu Oath:, भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शपथ ग्रहण करेंगी

Draupadi Murmu Oath:, भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शपथ ग्रहण करेंगी
भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज देश के सर्वोच्च नागरिक के रूप में यानी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं और आदिवासी समाज से आने वाली पहली सर्वोच्च नागरिक होंगी। इतना ही नहीं सर्वश्रेष्ठ पद पर पहुंचने वाली वह आजाद  भारत में जन्मीं पहली महामहिम होंगी। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। 
प्रातः 10.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगी 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 10.15 बजे होगा। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी  मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू  केंद्रीय हॉल में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगी। समारोह से पहले निवर्तमान और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अनेक देशों के राजदूत, संसद सदस्य और प्रमुख सैन्य व असैन्य अधिकारी भी समारोह में हिस्सा लेंगे।
निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी ने मुर्मू को दी शुभकामनाएं 
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभामनाएं दी।

Previous articleवन महोत्सव को लेकर AAP सरकार और LG आमने सामने, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
Next articleSSC Scam: कलकत्ता HC का फैसला, पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर एम्स सिफ्ट करने की ED को मिली अनुमति