Droupadi Murmu Oath: नवनिर्वाचित मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ ,भारत को मिली पहली आदिवासी राष्ट्रपति

Droupadi Murmu Oath: नवनिर्वाचित मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ  ,भारत को मिली पहली आदिवासी राष्ट्रपति
Droupadi Murmu Oath: नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज देश के सर्वोच्च पद की शपथ ग्रहण की हैं। अहम बात है कि इसके साथ ही वह देश की सबसे कम उम्र महामहिम बन गईं है । 18 जुलाई को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को परास्तकिया था। 

निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी ने मुर्मू को दी शुभकामनाएं 

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभामनाएं दी।

देश के प्रधान न्यायाधीश ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की दिलाई शपथ

भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने देश की नवीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, वे भारत की 15वीं सर्वोच्च नागरिक बनीं। द्रोपदी  भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली प्रथम आदिवासी महिला और आजाद भारत में जन्मी होने पहली राष्ट्रपति हैं।

मुर्मू ने देशवासियों का अनोखे तरीके से  लिया अभिनंदन”

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “जोहार! नमस्कार! मैं भारत के सभी नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।”
Previous articleSSC Scam: कलकत्ता HC का फैसला, पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर एम्स सिफ्ट करने की ED को मिली अनुमति
Next articleSwayamvar: Mika Di Vohti: मीका सिंह ने चुना अपना जीवन साथी , जानिये कौन हैं आकांक्षा पूरी ?