देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार, PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

देशभर में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने जामा मस्जिद, मध्य प्रदेश में भोपाल के ईदगाह, महाराष्ट्र में मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इसके साथ ही देश के लगभग सभी राज्यों में ईद की नमाज की गई। और गले मिलकर एकदूसरे को बधाई दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि, ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने दुनियाभर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है।
पीएम मोदी ने कहाकि, भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, रमजान के दौरान, दुनियाभर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles