रुद्रप्रयाग में बन रहे पुल की सैटरिंग गिरने से मलबे में दबे आठ मजदूर , दो की गई जान

रुद्रप्रयाग में बन रहे पुल की सैटरिंग गिरने से मलबे में दबे आठ मजदूर , दो की गई जान
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बन रहे पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। दुर्घटना में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई है। जबकि छह मजदूर चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बुधवार यानी आज सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन सेतु की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की जान चली गई। घटना स्थल पर पहुंची एSDRF की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया । आठ मजदूर यहां कार्यरत थे। तभी यह घटना घटी है। इस हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु हो  गई। जबकि छह जख्मी हो गए।

अत्यधिक बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। नदियों का जल स्तर बढ़ा है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार सहित सूबे के नौ जिले में अगले एक दिन के भीतर भारी वर्षा के आसार है। अत्यधिक वर्ष  की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Previous articleबड़ी बेंच के पास जा सकता है महाराष्ट्र का राजनीतिक मसला, SC में 1 अगस्त को अगली सुनवाई
Next article134 सांसदों के समर्थन के साथ श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने रानिल विक्रमसिंघे