Drishyam 2 Box Office: अजय देवगन स्टारर Drishyam 2 ने बनाया नया कीर्तिमान, ओपनिंग डे ही हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

Drishyam 2 Box Office: अजय देवगन स्टारर Drishyam 2 ने बनाया नया कीर्तिमान, ओपनिंग डे ही हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

drishyam 2 1st day box office collection: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ कहे जाने वाले अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 2’ पिछले शुक्रवार यानी 18 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज हुई, जिसे फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है. ‘दृश्यम 2’ एक्टर अजय और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है.

एक बार फिर इस जोड़ी ने सिनेमाघरों में बवाल काट दिया है, ‘दृश्यम 2’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर जारी होने के पहले दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. मूवी अब 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.

सिंघम अभिनेता और तब्बू की हालिया रिलीज मूवी ‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार यानी 18 नवंबर को अपने ओपनिंग डे ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की. ‘दृश्यम 2’ ने अपने पहले दिन की कमाई के साथ अक्षय कुमार स्टारर राम सेतु को भी पछाड़  दिया है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 2 में इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन भी लीड रोल में हैं. अजय देवगन एक सीधे-साधे लेकिन चालांक इंसान विजय सलगांवकर की एक्टिंग कर रहे हैं.