इथियोपिया के पीएम अबी अहमद को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद
इथियोपिया के पीएम अबी अहमद

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हे अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों, पड़ोसी मुल्क इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने को लेकर उनकी निर्णायक पहल के लिए दिया गया है।

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया की अबी को शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सत्ता संभालने के बाद से, अहमद ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका में बढ़ावा देने का पहल किया। उन्होंने अपने देश के 20 मंत्री पदों में से करीब आधे पदों पर महिलाओं का चुनाव किया, जिसमें देश की पहली रक्षा मंत्री महिला भी शामिल थीं।

इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला देश

नोबेल पुरस्कार समिति ने सभी को चौंकाते हुए इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के शांति के नोबेल पुरस्कार का नाम का ऐलान किया। इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला देश है और पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।