कभी पैसे बचाने के लिए भूखी सोती थी टीवी की यह एक्ट्रेस, आज पैसों की नहीं है कोई कमी

कभी पैसे बचाने के लिए भूखी सोती थी टीवी की यह एक्ट्रेस, आज पैसों की नहीं है कोई कमी

मुंबई: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती- महानायक अमिताभ बच्चन जी के मुंह से आपने इन शानदार पंक्तियों को कई बार सुना होगा। यही पंक्तियां एक टीवी अभिनेत्री पर बिल्कुल सही बैठती हैं या यूं कह लो वह टीवी अभिनेत्री इन पंक्तियों का दूसरा रूप है। खूबसूरत टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह ने काफी संघर्ष किया है, तभी आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

diya aur baati hum actress deepika singh hot photos | दीपिका सिंह की इन  तस्वीरों को देखकर आप भी बन जाएंगे उनके फैन, देखिए खूबसूरत PHOTOS | Hindi  News,

दीपिका को संघर्ष के दिनों में हुई एक कठिनाई के बारे में ही हम आपको बताने जा रहे हैं। संघर्ष के दिनों में यह टीवी अभिनेत्री पैसे बचाने के लिए अक्सर भूखी सोती थी। दीपिका होमटाउन दिल्ली से निकल कर अपने दिल में एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश दबाए हुए मुंबई आई थीं, मुंबई आकर तुरंत तो कोई करोड़पति बन नहीं जाता है तो बेशक उन्हें पैसों की दिक्कत झेलनी पड़ी। अब आप सोच रहे होंगे कि पैसों की इतनी कमी क्या हो गई कि भूखा सोना पड़ा, तो आपको बता दें कि जब वो दिल्ली से मुंबई आई थी तब उनके पिता का गारमेंट का बिजनेस बेहद ढीला चल रहा था, इसीलिए वह अपने पिता से ज्यादा पैसों की मांग नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने जैसे तैसे भूखे रहकर जितने भी पैसे बचाए, उसे सर्वाइव करने में लगाए और आज वह टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं।

एक झटके में कंगाल हो गया था दीपिका सिंह का परिवार, रात में फ्रेंड ने घर से  निकाला, खुद सुनाई संघर्ष की कहानी - deepika singh shared financial crisis  friend thrown her

उसी स्ट्रगल का फल है कि आज दीपिका सिंह टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। कभी पैसे बचाने के लिए भूखी सोने वाली इस अभिनेत्री के पास आज पैसों की कोई कमी नहीं है। दीपिका सिंह को मुख्य रूप से ‘दिया और बाती हम सीरियल’ के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने ‘तेरे शहर में’ जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है। आपको बता दें दीपिका ने ‘दिया और बाती हम’ के डायरेक्टर रोहित राज गोयल के साथ विवाह किया है, वह एक बेटे की मां भी हैं।

Previous articleक्या संकेत देती है आपकी उंगलियों की बनावट, जानिए इस खबर में
Next articleरूसी राष्ट्रपति पुतिन पर ड्रोन अटैक नाकाम, यूक्रेन पर लगा आरोप!