जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से धमाका, 2 की मौत, 30 लोग घायल

जम्मू: जम्मू कश्मीर के जम्मू में स्थित एक बस स्टैंड पर बस के अंदर धमाके की खबर आ रही है. फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे एरिया को खाली करा लिया गया है। धमाका कैसे हुआ इसका अभी पता नही लग पाया है. लेकिन पुलिस जांच में जुटी है। बता दें कि धमाका इतना भायानक था की आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए है। वहां मौजुद लोगों की दी जानकारी के मुताबिक, धमाके के बाद 2 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है. आपको बता दें, पिछले नौ महीने में ये तीसरा बड़ा धमाका है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की जानकारी के मुताबिक बस धमाका ग्रेनेड फेंकने की वजह से हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड फेंका था जो गिरकर बस के नीचे चला गया जिसके बाद धमाका हुआ।